जरवाही ग्राम से पुलिस ने एक युवक को सट्टा पट्टी के साथ किया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चरवाही ग्राम से एक युवक जिसका नाम गणेश है उसे एक नग सट्टा पट्टी व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया है,आरोपी के खिलाफ माधव नगर पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही की है,और यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई है।