महसी: रामपुर धोबियाहार के पास बुलेरो और ऑटो की टक्कर में 6 लोग घायल, ओवरटेक बना हादसे की वजह, पुलिस कार्रवाई में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव के पास बुलेरो और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। ऑटो में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विनोद कुमार, लक्ष्मी, गीता, रोशनी और 5 वर्षीय रामू शामिल हैं। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।