बिहिया: बिहिया नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया छात्र युवा मतदाता जागरण
Behea, Bhojpur | May 29, 2024 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहिया नगर इकाई ने छात्र युवा मतदाता जागरण अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री बिहार, झारखंड और नेपाल के प्रभारी निखिल रंजन ने कहा कि मतदान भीषण गर्मी में हो रहा है। प्रथम दुसरा चरणों में मतदान के दौरान मौसम कुछ अनुकूल था। लेकिन अब मौसम प्रतिकूल होने के कारण मतदान प्रतिशत में कमी देखी जा रही है ।