बिहिया: बिहिया धर्मकांटा के पास सड़क हादसे में दो शिक्षक जख्मी
Behea, Bhojpur | May 30, 2024 बिहिया चौरास्ता पथ धर्मकांटा के समीप आज बुधवार को सुबह पीकअप के धक्के से दो बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।बताया जा रहा है कि शिक्षक पहरपुर हाईस्कूल में कार्यरत है। वे बिहिया मेला रोड़ से विद्यालय पढ़ाने जा रहे थे कि धर्मकांटा के समीप पीकअप धक्के से दो शिक्षक घायल हो गए। जिनका ईलाज निजी अस्पताल में कराया गया।