दरभंगा में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन निजी स्कूल के खेल मैदान में तीसरे दिन खेल भावना और उत्साह के साथ विभिन्न मुकाबले संपन्न हुए। तीसरे और समापन दिन फुटबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो और योग के रोमांचक खेल खेले गए, जिनमें दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। यह जानकारी शनिवार की शाम 6.15 बजे दी गई।