रामसनेही घाट: दरियाबाद कोतवाली के रानेपुर मजरे जेठौती कुर्मियान गांव में पानी से भरे टब में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
दरियाबाद कोतवाली अंतर्गत रानीपुर मजरे जेठौती कुर्मियान गांव में पानी से भरे टब में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची दिव्यांशी पुत्री सुभाष की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बृहस्पतिवार की है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरती ने बताया उसकी बेटी घर पर नहीं मिल रही थी काफी खोजबीन किया तो देखा टब में मुंह के बल पानी में डूबीं पड़ी हुई है।