लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज में रविवार तड़के करीब चार बजे हुए सड़क हादसे में एक ट्रक चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) नागेंद्र नाथ द्विवेदी के नेतृत्व में चौकियां और मड़ियाहूं फायर स्टेशन से फायर टीमों को मौके पर भेजा गया।