पूर्णिया पूर्व: बेला रिकाबगंज में महज ₹10 के लिए व्यक्ति पर चाकू से किया गया जानलेवा हमला, घायल
पूर्णिया जिले के बेला रिकाबगंज में 10 रुपए के लेनदेन को लेकर दुकानदार ने एक ग्राहक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी वजह से वो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने जख्मी व्यक्ति को GMCH पूर्णिया में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।पूरा मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र के बेला रिकाबगंज का है।