मुलताई: 45 वर्षीय व्यक्ति ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम हुआ
Multai, Betul | Apr 4, 2026 मुलताई के रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर लिया था 1 घंटे बाद परिजनों को जानकारी लगने पर गंभीर अवस्था में सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था इलाज के दौरान मौत होने पर शनिवार सुबह 11:00 बजे पोस्टमार्टम कराया गया।