रहुई: शेरपुर गांव में पुलिस ने 17 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार
Rahui, Nalanda | Aug 16, 2025 रहुई थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र इलाके के शेरपुर गांव से शनिवार की शाम 6 बजे 17 लीटर देसी शराब के साथ दो महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान शेरपुर गांव निवासी ऊषा देवी और मारो देवी के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कारवाई की गई है। जिसे अग्रतर कारवाई की जा रही है।