पंचकूला: उपायुक्त ने पोषण पखवाड़ा अभियान को लेकर लघु सचिवालय पंचकूला के सभागार में आयोजित बैठक की करी अध्यक्षता
उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में आज 23 मार्च तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा अभियान को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में आज बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने बैठक में संबन्धित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। श्री सुशील सारवान ने कहा कि पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए आशा वर्करों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।