धौरहरा: जिओ और एयरटेल के खराब नेटवर्क को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकेत परिवार के ब्लॉक अध्यक्ष करेंगे धरना प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी जिले के भारतीय किसान यूनियन टिकैत परिवार के धौरहरा ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार पाठक ने मंगलवार शाम 5:30 बजे एक वीडियो जारी कर क्षेत्र में लंबे समय से बनी एयरटेल और जियो नेटवर्क की गंभीर समस्या को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि चपकहा टावर पर नेटवर्क व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जिसको लेकर बुधवार को होगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन।