ग्वालियर में कानून शर्मसार: छात्रा को पीटा, पुलिस ने थानों के बीच घुमाया ग्वालियर में एक कॉलेज छात्रा के साथ हुई सरेआम मारपीट ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सन वैली रोड पर बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फ्लॉवर सिटी निवासी 21 वर्षीय मयूरी गुप्ता स्कूटी से एमएलबी कॉलोनी स्थित स्टेनो कोचिंग जा रही थी।