मुज़फ्फरनगर: घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची पानी से लबालब खुले नाले में गिरकर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा
मुज़फ़्फ़रनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम प्रियांशी की खुले नाले में डूबने से मौत हो गई। सुबह घर के बाहर खेलते समय वह बारिश के पानी से भरे नाले में गिर गई। काफी तलाश के बाद शाम को उसका शव बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।