बिधूना: अछल्दा क्षेत्र के भूरेपुर के मजरा में आग लगने से 51 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल और भूसा जल गया
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव भूरेपुर के मजरा पति का पुरवा में मंगलवार को खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया।आग से करीब 24 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल व 27 बीघा का फसल अवशेष जल गया। कुल 51 बीघे में नुकसान हुआ।