विदिशा नगर: मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर, अस्पताल गेट पर हुई प्रसूता की डिलीवरी
जिला अस्पताल में गुरुवार रात स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया।गुरुवार रात करीब 9:40 बजे एक गर्भवती महिला की अस्पताल के मुख्य गेट पर ही डिलीवरी हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद करीब 25 मिनट तक नवजात को देखने कोई डॉक्टर या नर्स नहीं पहुंची। इस दौरान परिजन मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन समय पर उपचार नहीं मिला।