आलोट: रणायरा-अरनिया रोड पर दो बाइकों की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Alot, Ratlam | Apr 2, 2026 रणायरा पीर से अरनिया मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर जलोदिया निवासी दो व्यक्ति सवार थे, जबकि दूसरी बाइक डाबड़िया निवासी एक युवक चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों घायलों के सिर में गंभीर चोट आई है, भिड़ंत के दौरान एक युवक का जबड़ा बुरी टूट गया।