झांसी: ग्राम सेमरी में कर्ज में डूबे किसान ने किया सुसाइड, 3 बेटियों की शादी के बाद 7 लाख का कर्ज चढ़ा, झांसी मेडिकल में हुआ PM
Jhansi, Jhansi | Jul 11, 2025 मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी निवासी एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया, फिर ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतार और पोस्टमार्टम के लिए झांसी PM हाउस भेजा। 3 लड़कियों की शादी कर्ज लेकर करी थी उन्होंने 7 लाख रुपये का कर्ज अलग-अलग लोगों से ले रखा था