मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गोरिपुरी इलाके में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पति की हत्या की आरोपी मुस्कान के घर में अचानक आग लग गई। आग गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण लगना बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।