बाल अधिकार एवं सुरक्षा विषयक एक दिवसीय जनजागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और अधिकारों के प्रति विभिन्न हितधारकों को जागरूक एवं संवेदनशील बनाना है।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चम्पावत में आयोजित इस कार्यशाला में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता, भारतीय न्याय संहिता आदि की जानकारी दी जाएगी।