पटेरा: पटेरा में नगर परिषद की लापरवाही, कुंडलपुर मुख्य मार्ग पर जलभराव से बढ़ी लोगों की परेशानी
Patera, Damoh | Jul 5, 2026 पटेरा नगर परिषद की लापरवाही के चलते पटेरा के कुंडलपुर मुख्य मार्ग पर विद्यासागर पेट्रोल पंप के सामने लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीरों,दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सड़क पर भरे पानी से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है।