गौतम बुद्ध नगर: सूरजपुर क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में दबंगों ने युवक की बैट से पीट-पीटकर की निर्मम हत्या
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में दबंगों ने 32 वर्षीय युवक की क्रिकेट बैट से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से 32 वर्षीय मनीष शर्मा के रूप में हुई है।