सांगोद: देवली मांजी में घर से घूमने निकला 36 वर्षीय बलवीर वापस नहीं लौटा, भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी
Sangod, Kota | May 1, 2026 सांगोद थाना वृत्त क्षेत्र के देवली मांजी थाना के आमली झाड़ गांव से एक व्यक्ति के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। 36 वर्षीय बलवीर गुर्जर 30 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे घर से गांव में घूमने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसके बाद से कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार, बलवीर का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।