बरहट: खैरमा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, बच्चों के बीच किया गया कलम और कॉपी का वितरण
Barhat, Jamui | Apr 14, 2026 नगर परिषद क्षेत्र के खैरमा वार्ड नंबर 4 में मंगलवार को 2 बजे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच कॉपी और कलम का वितरण कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।