फिरोज़ाबाद: कांग्रेस की 'जागरण बाइक रैली' को थाना रसूलपुर पुलिस ने मोड़ा चौराहा पर रोका, हुई नोकझोंक, मामला बिना परमीशन का
कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत निकाली जा रही 'जागरण बाइक रैली' को थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा मोड़ा चौराहे पर रविवार शाम चार बजे क़रीबन रोक दिया गया। जिसका कारण परमीशन न होना बताया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, जिला प्रभारी महेंद्र सिंह राजपूत, अरुण यादव, महानगर अध्यक्ष शफात खान उर्फ़ राजू, धर्म सिंह यादव समेत अन्य कार्यकर्ता रहे।