फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पुलिस ने चाकू से हत्या के मामले में दो बाल अपचारी पकड़े, मुख्य आरोपी पहले ही जेल भेजा गया
थाना उत्तर क्षेत्र के भरतनगर देशी शराब ठेके के पास 23 मई को हुई संजय उर्फ संतू की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल दो बाल अपचारियों को रविवार सुबह 11 बजे क़रीबन झलकारी नगर से संरक्षण में लिया।इससे पहले मुख्य आरोपी रामलखन को घटना में प्रयुक्त चाकू (आलाकत्ल) सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।