धमतरी: जहरीले सांप के काटने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, गांव में फैली सनसनी
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम ग्राम गातापार निवासी देवेंद्र टंडन को गांव में एक जहरीले सांप ने काट लिया था। जिसे तत्काल इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव उनके परिजन को सौंप दिया है।