कटनी ग्रामीण: रीठी रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत
कटनी-बीना रेलखंड पर स्थित रीठी रेलवे स्टेशन में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां लगभग 55 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रीठी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला सागर की रहने वाली थी।