गाण्डेय: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 अभियान का जायजा लेने के लिए उपायुक्त गांडेय विधानसभा बूथों का किया दौरा
Gandey, Giridih | Jul 4, 2026
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 अभियान का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राम निवास यादव शनिवार सुबह करीब 8 बजे ही 31-गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों और सुदूर गांवों के दौरे पर निकल पड़े। उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे प्रपत्र वितरण, सत्यापन कार्य और मतदाताओं की भागीदारी का मौके पर निरीक्षण किया।