देहरादून: दून में साइबर ठगों का नया तरीका, पहले दिखाया वित्त मंत्री का एडिटेड वीडियो, फिर की लाखों की ठगी
देहरादून में फोन पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एआई निर्मित एडिट किये वीडियो को देखकर ऑनलाइन ट्रेडिंग कर एक व्यक्ति से 12 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम के टोल फ्री नंबर पर मामले की शिकायत की। जिसके बाद साइबर क्राईम सेल ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला डोईवाला कोतवाली को ट्रांसफर किया है।