चिड़ियावासा गांव में मंगलवार सुबह में 9:30 बजे विद्यालय के बाहर धूम्रपान सामग्री बेचते हुए,सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। सदर थानाधिकारी बुधाराम बिश्नोई ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई हुई थी जिसके बाद आज मंगलवार दोपहर 2 बजे हेड कांस्टेबल कांतिलाल ने आरोपी लक्ष्मण पुत्र गौतम जाती मईड़ा निवासी चिड़ियावासा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।