मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में 'स्कूल चलो अभियान-2026' का आगाज, बच्चों की रैली से गूंजा वहलना, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी
मुज़फ्फरनगर के वहलना स्थित कम्पोजिट विद्यालय में ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ की शुरुआत हुई। मंत्री कपिल देव अग्रवाल, डॉ. वीरपाल निरवाल और डीएम उमेश मिश्रा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। बच्चों ने स्लोगन के जरिए शिक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित किया गया और छात्रों को किट बांटी गई। प्रशासन ने बाहर बच्चों के नामांकन का लक्ष्य रखा।