मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देश में दो नमूने- एक दिल्ली में और एक लखनऊ में वाले बयान पर अब राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत की प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल गाजीपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ के दौरान डॉ. संगीता बलवंत ने मुख्यमंत्री योगी के बयान का खुलकर बचाव किया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी हर गलत काम पर बेबाक कार्रवाई करते हैं।