बांसवाड़ा: सादडीया पाडा गांव में डिपी पर काम करते समय लाइनमैन को लगा करंट, किया गया उदयपुर रेफर
सदर थाना क्षेत्र स्थित सादडीया पाडा गांव में डिपी पर काम करने के दौरान लाइनमैन को करंट लगने के बाद झुलसा और पोल से निचे गिरा जिसके बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने एंबुलेंस को सूचना दी,परिजनों ने बताया कि कमलेश पुत्र जीतमल निवासी सामरिया का डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उदयपुर रेफर कर दिया।