कटनी ग्रामीण: खिरवा में पशु स्वास्थ्य शिविर, 41 पशुपालकों को मिला लाभ
ग्राम खिरवा में क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 41 पशुपालकों ने भाग लिया। पशुपालन विभाग द्वारा 35 पशुओं का बांझपन उपचार, 5 का गर्भ परीक्षण, 1 कृत्रिम गर्भाधान और 4 नरों का बधियाकरण किया गया। संगोष्ठी में विभागीय योजनाओं, ग्रीष्मकालीन पशु पोषण और प्रबंधन की जानकारी दी गई।