सासाराम: 101 बेटियों के सिंदूरदान से पहले मां ताराचंडी के दरबार में माथा टेका गया
Sasaram, Rohtas | Apr 19, 2026 101 बेटियों के सिंदूरदान से पहले मां ताराचंडी के दरबार में टेका माथा। सर्व जन कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम से पूर्व संस्थान के अध्यक्ष जोगेंद्र कुशवाहा ने सासाराम में स्थित मां ताराचंडी के दरबार में रविवार को सुबह क़रीब 10 बजे पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सफल आयोजन की कामना की।