हैदरगढ़: लोनी कटरा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 24 से अधिक यात्री घायल, बस दिल्ली से मधुबनी जा रही थी
बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की रात करीब 11 बजे एक डबल डेकर बस पलट गई, जिसमें 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह हादसा लोनी कटरा थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 32 के पास हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई।