नानपारा: नवाबगंज में मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
नवाबगंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रामाशंकर यादव और महिला उपनिरीक्षक इशरत जहां ने महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा और बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी। उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए, जागरूक किया गया।