मनातू: गांव नौडीहा के लोगों की बड़ी समस्या: सड़क के अभाव में बढ़ी परेशानी, आज़ादी के बाद भी नहीं बन पाई सड़क
Manatu, Palamu | Nov 3, 2025 गांव नौडीहा के लोगों की बड़ी समस्या सड़क के अभाव में बढ़ी परेशानी आजादी के बाद से नहीं बन पाई सड़क, पंचायती राज के सभी योजनाएं हुईं फेल। बताते चले की प्रखंड क्षेत्र के नौडीहा गांव में आज भी ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। मुख्य मार्ग से प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।