बड़वानी: हनुमान जन्मोत्सव पर सेगांव हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
बड़वानी-शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर सेंगाव हनुमान टेकरी पर हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय विशेष आयोजनों की कड़ी में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान बजरंगबली का विशेष अभिषेक कर भंडारे का आयोजन किया गया है।