धौलपुर: धौलपुर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हड़ताल, बैंकिंग सेवाएं हुईं प्रभावित
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर धौलपुर जिले में मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई। 5-डे वर्किंग वीक की मांग को लेकर की जा रही इस हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं व्यापक रूप से प्रभावित रहीं। लगातार तीन दिन के अवकाश के बाद चौथे दिन भी बैंक बंद रहने से जिले में कैश फ्लो पर बड़ा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।