धौलपुर: जनवरी माह में मावठ और आंधी-बारिश से बढ़ी ठंडक
मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे धौलपुर जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली। देखते ही देखते आसमान में काली घटाएं छा गईं और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। हवाओं की गति इतनी तेज थी कि कुछ समय के लिए आंधी जैसी स्थिति बन गई। तेज हवाओं के साथ मावठ की बारिश शुरू हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई। बारिश के दौरान बादल घिरते-घुमड़ते नजर आए और वातावरण में ठंडक और नमी का