कोल: भकरौला में कीड़ा काटने की घटना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम हुई अलर्ट, CMO बोले- जांच कर रही टीम
Koil, Aligarh | Jun 30, 2025 मडराक क्षेत्र के गांव भकरौला में लोगों को कीड़ा काटने की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। उक्त जहरीले कीड़े ने अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया है जिसके चलते लोग घायल हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार उक्त कीड़े के काटने से पूर्व में एक महिला की मौत भी हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण दहशत में है। सीएमओ नीरज त्यागी ने मामले में जाँच की बात कही है।