सुनेल: हेमड़ा में 2 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना, 10 गांवों को मिलेगा लाभ
Sunel, Jhalawar | Mar 29, 2026 सुनेल क्षेत्र के हेमड़ा में रविवार दोपहर करीब 3 बजे 2 मेगावाट सौर ऊर्जा बिजली संयंत्र की स्थापना की गई।केंद्र सरकार की कुसुम योजना के अंतर्गत इस संयंत्र की स्थापना की गई है।संयंत्र को आज 11 केवी जीएसएस हेमड़ा से जोड़ दिया गया है।इस संयंत्र से बनने वाली बिजली से यहां से जुड़े 10 गांवो को दिन के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी।