गुमला: कुएं में गिरने से विकलांग वृद्ध की दर्दनाक मौत, देर रात शव बरामद
Gumla, Gumla | Nov 11, 2025 सिसई प्रखंड के कुंलन केरी पतरा टोली गांव में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक विकलांग वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान महादेव उरांव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महादेव उरांव दोनो पैरों से पूरी तरह विकलांग था।सोमवार की शाम महादेव घसीटते हुए घर से निकाला इसके बाद वापस नहीं लौटा।खोजबीन करने पर उसका शव कुएं में मिला।