करनाल: सेक्टर 32 थाना एरिया से युवक युवती को लेकर हुआ फरार, युवती घर से ₹35000 नकदी व गहने लेकर गई
Karnal, Karnal | Feb 22, 2024 सेक्टर 32 थाना एरिया से एक शादीशुदा युवक एक युवती को लेकर फरार हो गया। लड़की अपने घर से सोने के गहने और ₹35000 नकदी लेकर फरार हो गई। लड़की के पिता ने पुलिस को इसकी शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।