करनाल: विकास नगर में मकान के ताले तोड़कर अलमारी से लाखों के गहने व नकदी की हुई चोरी
Karnal, Karnal | Feb 22, 2024 विकास नगर में मकान मालिक अपने बच्चे को इंजेक्शन लगवाने गए थे तभी उनके घर में चोरी हो गई। मकान मालिक द्वारा चोरी की घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में सोने-चांदी के गहने व ₹10 हजार नकदी चोरी होने की बात कही गई है।