पूर्णिया पूर्व: पोखरिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, 5 लोग हुए घायल
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पोखरिया में बुधवार को सुबह करीब 10 बजे जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद 6 बीघा जमीन से जुड़ा है।इस मारपीट में दोनों पक्षों से लाठी और डंडे भांजे गए। मारपीट में दोनों पक्षों से 5 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। विवाद की वजह मो. वाजिद का अपने वार्ड सदस्य मो परवेज संग चला आ रहा जमीन से जुड़ा है।