मैनपुरी: ओछा क्षेत्र के अर्जुनपुर में दलित परिवार के साथ दबंगों ने की मारपीट, एसपी से की गई शिकायत
ओछा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर में बिजली को लेकर दबंगों ने दलित परिवार के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़ित दलित परिवार ने थाने में शिकायत की। लेकिन थाना पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। दबंगो पर कार्रवाई किए जाने को लेकर पीड़ित दलित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की है।