भीलवाड़ा: सर्किट हाउस के बाहर मामूली भिड़ंत ने लिया हिंसक रूप, सड़क पर चले लाठी-डंडे, बस चालक पर हुआ हमला
शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस के सामने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक ट्रेवल्स बस और कार के बीच हुई मामूली भिड़ंत ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। हादसे के बाद आवेश में आए दर्जनों लोगों ने बस चालक को घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल गरमा गया।